Monday, May 06, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा135 वर्ष पुराना है आनी मेले का इतिहास सांगरी रियासत के तत्कालीन राजा हीरा सिंह की याद दिलाता यह मेलाबिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागतरतन चंद निर्झर ने चयनित 26 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं को किया जागरूक  राजीव बिंदल जी और सुरेश कश्यप जी स्पीच भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यपबंधना कुमारी और अजय ठाकुर ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता 
-
हिमाचल

लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए किया प्रेरित 

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 26, 2024 05:56 PM
मंडी, 
 
विकास खंड अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में विकासखंड बाली चौकी की 50 ग्राम पंचायतों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में प्रधान, सचिव, ग्राम रोजगार सेवक तथा तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। इस बैठक में ग्राम पंचायतों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। 
समीक्षा बैठक के पश्चात मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वीप टीम के अधिकारी कृष्ण ठाकुर ने जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को आगामी लोकसभा चुनाव में न केवल बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया अपितु अपनी अपनी पंचायतों में जाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने का आवाहन किया।
कृष्ण ठाकुर ने अपने संबोधन में जनप्रतिनिधियों से अपनी पंचायतों से शत प्रतिशत मतदान करवाने की अपील की। इस कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मतदाता शपथ दिलाई गई और साथ ही स्वीप टीम के अधिकारी कृष्ण ठाकुर ने मतदान के महत्व पर स्वरचित गाने को गाकर जागरूकता का संदेश दिया। 
 समीक्षा बैठक में विकासखंड बाली चौकी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री मुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा 135 वर्ष पुराना है आनी मेले का इतिहास सांगरी रियासत के तत्कालीन राजा हीरा सिंह की याद दिलाता यह मेला बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री मंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागत रतन चंद निर्झर ने चयनित 26 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं को किया जागरूक   राजीव बिंदल जी और सुरेश कश्यप जी स्पीच भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप बंधना कुमारी और अजय ठाकुर ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता  जयराम ठाकुर फ्लॉप डायरेक्टर, मंडी में फिर होंगे फ्लॉप : शगुन दत्त शर्मा सिंथेटिक खेल मैदान अणु में होगी जिला ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता : पंकज
-
-
Total Visitor : 1,64,95,061
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy